Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जिला विद्यालय निरीक्षक

Etawah News: विद्यालयों के समय कोचिंग संचालन पर रोक, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया निर्देश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूल टाइम में कोचिंग पढ़ाने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। जनपद में अब सुबह 8:50 से लेकर दोपहर 3 बजे तक कोचिंग चलाने वाले कोचिंग संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की जायेगी। जिसमें मानक के विरुद्ध कोचिंग संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के कड़े निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने दे दिए है। बच्चे स्कूल टाइम में चलने वाली कोचिंग की वजह से समय से विद्यालय जाने में कम रुचि ले रहे है जिससे विद्यालयों का पठन पाठन कार्य व छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। जिस कारण यह इस नियम बनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही है कि स्कूल, कालेज के समय कुछ कोचिंग संचालक अपनी कोचिंग चला रहे है। जिसको लेकर पत्र जारी करके मीडिया के माध्यम से सभी को चेतावनी दी जा रही है। सुबह 9 से 3 बजे के बीच कोचिंग संचालित पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी साथ ही लगातार तीन बनाकर इसकी निगरानी भी की...

Etawah News: माध्यमिक शिक्षक संघ करो या मरो की नीति पर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट विस्तारित बैठक जनता विद्यालय इंटर कॉलेज बकेवर में 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना के समय में संगठन को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक एक माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई ना होने से शिक्षक निराश हैं। इसीलिए अब करों या मरों के नारे के साथ संघर्ष किया जाएगा।  जिलाध्यक्ष पंकज चौहान ने शिक्षक संघ पदाधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है। साथ साथ ने बताया की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के द्वारा गत माह आयोजित धरना के समय में संगठन को दिए गए आश्वासन के उपरांत अब तक एक माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही ना होने से निराश पीड़ित शिक्षकों को न्याय दिलाने एवं शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के निरंतर शोषण किए जाने के विरुद्ध आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे। अतः सभी इकाई शाखा मंत्री व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित संगठन के आस्थावान शिक्षको को इस बैठक में समय से उपस्थित रहने का आवाहन प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे एवं संगठन मंत्री...