Etawah News: अखिलेश, डिंपल ने शिवपाल यादव के घर जाकर लिया आशीर्वाद, बहू डिंपल को जिताने की रणनीति हुई तैयार
ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: बहू डिंपल को सर्मथन देने के ऐलान बाद गुरुवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सैफई आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह के भाई अभयराम भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मैनपुरी सपा प्रत्याशी बहू डिंपल को जिताने के लिए राजनीति बनाई गयी। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिवपाल ने साफ कर दिया कि डिंपल यादव हमारी बहू हैं। उनके लिए सभी को मेहनत करनी है। उनके लिए हम सभी को मिलकर लगना है। इसके बाद शिवपाल यादव ने इस मुलाकात पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने...उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से। अखिलेश के बाद शिवपाल के बयान से संकेत निकाले जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के बीच चल रही खटास कम हुई है। शिवपाल की नाराजगी दूर करने की कोशिश? मुलायम सिंह के निधन से खाली सीट मैनपुरी पर 5 दिसंबर को वोटिंग है। डिंपल के नामांकन के बाद से लगातार शिवपाल की नाराजगी की खबरें आ रहीं थीं। इस म...