ब्यूरो संवाददाता इटावा: इटावा आवास विकास परिषद गेट पर आधा सैंकड़ा किसान , मजदूर अपनी मांगों को लेकर हिन्द किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले अनिश्चिकालीन धरने पर बैठ गये है। सूत मिल में ली गई भूमि का अब तक मुआवजा नही मिला जिस कारण पीड़ित धरने पर बैठ गये है। उनकी मांग है सूत मिल सहित आवास विकास परिषद का कब्जा हटाया जाये। यहां हाल ही में निर्मित इटावा कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड को भी हटाया जाये। बताते चले इस भूमि के कब्जे , मुआवजे को लेकर भू स्वामी काफी लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे है। लेकिन अधिकारी , विभाग एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी का पल्ला झाड़कर न तो भू स्वामियों को मुआवजा दे रहे है। न ही उनकी भूमि दे रहे है। सूत मिल अधिकारी भूमि बेचने से इनकार कर रहे है। लेकिन आवास विकास परिषद भूमि को 100 करोड़ में खरीदने का दावा कर रही है और भुगतान के तौर पर सूत मिल विभाग को रकम देने की बात किसानों से कह रही है। दरसअल करीब 40 कायस्तकारो की लगभग 200 बीघा भूमि सूत मिल निर्माण में 1959 पर ली गई थी। जिसमें यह अनुबंध हुआ था जब तक यह मिल संचालित है तब तक इन किसानों की भूमि सूत मिल की रहेगी लेकिन जब मिल बन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें