Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कचहरी परिसर इटावा

Etawah News: कचहरी परिसर विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्यूरो संवाददाता   इटावा : बिजली विभाग इटावा के ओर से निर्देश जारी करते हुए बताया गया की कल 0 4 .07.2023 को सुबह 07 :00 बजे से 10 :00 बजे तक मैनपुरी फाटक बिजलीघर से फीडर 2 से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली आपूर्ति बंद रहने का मुख्य कारण कचहरी परिसर में लाइनों संबंधी कार्य किया जाएगा। उपयुक्त कार्य के कारण सिविल लाइन , कल्पना नगर , मनोहर कॉलोनी , अंबेडकर चौराहा , जज आवासीय कॉलोनी निकट अंबेडकर चौराहा , कचहरी व विकास भवन , इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। जिस कारण बिजलीघर मैनपुरी फाटक के फीडर न. 2 से संबंधित समस्त क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Etawah News: किसान सभा ने कचहरी परिसर में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: किसान सभा ने प्रदेशव्यापी आह्वाहन पर कचहरी परिसर में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना अर्थात 1600 कुन्टल करने, सरकारी खरीद कोल्ड स्टोरेज के किराया नियन्त्रण करने, बाहर की मंडियों में भेजने के लिये भाडा में 50 फीसदी छूट, बिजली दरों में प्रस्तावित दरों की वापसी सहित कई मांगों को उठाया गया। अ0भा0 किसान सभा के संयुक्त सचिव एवं प्रदेश महामंत्री मुकुट सिंह ने केन्द्र व राज्य सरकारों पर किसानों से बदला लेने और दुश्मनों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। आगे कहा कि आलू किसान वर्बाद हो रहे है। प्रदेश में 200-300 रू0 कुन्टल आलू मारा-मारा घूम रहा है। जबकि मोटे तौर पर आलू की लागत 1100रू0 कुन्टल पडती है। आलू खेतों में ही जोतने ओर आत्महत्याओं के लिये किसान मजबूर हो रहे है। इसके लिये मोदी-योगी सरकारें पूरी तरह से जिम्मेदार है। मुकुट सिंह ने ऐलान किया कि किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने व्यापक आन्दोलन की घोषणा की है। 20 मार्च और 5 अप्रैल की दिल्ली में बडी किसान महारैलियाॅ होंग...