Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मोटर मैकेनिक

Etawah News: मोटर मैकेनिक के गले मे घुसा ट्रक से निकला सरिया, मौके पर ही मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना बकेवर के नेशनल हाईवे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक से 20 फीट बाहर निकली सरिया बाइक सवार के गले में घुस गई। जिससे हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए 52 वर्षीय बृज बिहारी औरैया के बाबरपुर से वापस अपने घर इटावा लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर पश्चिम की ओर जा रहे ओवरलोड़ सरिया लदे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक से पीछे आ रहे बृज बिहारी के गले में सरिया घुस गई।  हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त किया और पोस्टमॉर्टम के शव लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन शव गृह पहुंचे हैं। मृतक के पुत्र प्रवीण ने बताया कि पिता बृज बिहारी मोटर मैकेनिक का काम करते थे। जोकि बाबरपुर से वापस आते समय ट्रक वाले की गलती से उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।