Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नेता जी मुलायम सिंह यादव

Etawah News: अधिवक्ता भवन अब नेता जी मुलायम सिंह यादव के नाम से जाना जायेगा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नेता जी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नेता जी के नाम पर अधिवक्ता भवन का नाम रखा है। यह कार्य जिला बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर किया गया है। अब अधिवक्ता भवन का नाम नेताजी मुलायम सिंह यादव अधिवक्ता कक्ष हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गौर और महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि अधिवक्ता कक्ष का नाम नेता जी के नाम पर रख दिया गया है। उन्होने बताया कि वैसे तो नेता जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पारित कर लिया गया है लेकिन समय की अवधि के मुताबिक ऐसा संभव नहीं हो सका है। आने वाले दिनों में नेताजी की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।  जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने बताया कि पहले अधिवक्ता गण टीन सेट के नीचे बैठते थे लेकिन नेताजी ने करोड़ो रूपये खर्च करके अधिवक्ताओं के लिये पक्के निर्माण करवाये और अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया था इस लिये उनको श्रद्धांजलि स्वरूप भवन का नाम नेताजी के नाम पर रखा गया है। इस दौरान रामशरण यादव, राजेश वर्मा, मनमोहन यादव मौजूद रहे।

Etawah News: नेता जी का शांति पाठ व हवन यज्ञ हुआ सम्पन्न

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सैफई में मुलायम सिंह यादव की आत्म शांति के लिए शांति पाठ सम्पन्न हुआ। जिसके बाद हवन किया गया। जिसमें परिवार समेत अखिलेश और प्रतीक यादव ने भी आहूति दी। इसके बाद 13 ब्राह्मणों समेत कन्याओं को भी भोजन कराया गया। बताते चलें कि सैफई में तेरहवीं नहीं मनाई जाती है। इसीलिए यादव परिवार ने 11वीं के दिन तेरहवीं के संस्कार पूरे किए। इस मौके पर पूरा परिवार मौजूद रहा। सुबह से ही सैफई परिवार में करीबियों और रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। आज भी भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। शांति पाठ में 13 ब्राह्मणों​​​​​ समेत 2000 लोग से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं। आयोजन में शामिल होने आए लोगों के साथ साथ ब्राह्मण और कन्याओं को भी भोज कराया गया। अखिलेश ने इस दौरान खुद खाना भी परोसा। बताते चलें, भोज में पूड़ी, मट्‌ठे का आलू, कद्दू की सब्जी, बूंदी और इमरती परोसी गई। भोज तैयार करने वाले कारीगर आगरा से आए हैं। अंतिम संस्कार के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने शुद्ध...