ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर के शास्त्री चौराहा स्तिथ लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी के शेयरों में गिरावट को देखते हुए सरकार द्वारा एलआईसी, एसबीआई बैंक द्वारा लोन देने के मामले का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। अडानी के व्यापार में घाटा होने की चर्चा पर विदेशी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने पर जिस तरह से लगातार अडानी समूह के शेयर गिर रहे है, वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार और अडानी की मिली भगत का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन का उद्देश्य अडानी के खिलाफ जांच और सरकार की मिलीभगत की भी जांच की मांग की है। इस देशव्यापी कांग्रेस के प्रदर्शन का उद्देश्य केंद्र सरकार को घेरना और उनकी नीतियों का विरोध कर आम आदमी को जगाने के लिए जारी है। इटावा जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जो आई है, जिसमें अदानी ने एलआईसी और एसबीआई के शेयर खरीदे हैं। इसकी जांच के लिए संसद में मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन इसमें सरकार जांच नहीं करा रही है। हम लोगों की मांग है कि अड...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें