Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सदर कोतवाली इटावा

Etawah News: सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

ब्यूरो संवाददाता इटावा : आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में सदर कोतवाली में पीस कमेटी के सदस्यों एंव शहर के गणमान्य लोगों की मीटिंग आयोजित की गई। शहर कोतवाल नें बताया कि त्यौहार को शान्ति पूर्ण एंव आपसी सद्भभाव से मनायें, तथा दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत न हों,प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है, उन्होंने कहा कि सभी पर्व को आपसी प्रेम सद्भावना एवं परंपरागत तरीके से मनाया जाना चाहिए। जिससे कबीर के मानवतावादी विचारों का संदेश कायम रह सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, तारिक शम्शी,रिषी पोरवाल, पावेन्दृ शर्मा, कामिल कुरैशी, जैनुल आबदीन,हाजी गुड्डू मंसूरी,शफी अहमद, धर्मेंद्र जैन,लल्लू वारसी, हनी वारसी,इकरार अहमद, मुमताज, गुलशेर, सचिन कठेरिया आदि मौजूद रहे।