Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धूप से मिली राहत

Etawah News: कड़ाके की सर्दी में धूप से मिली थोड़ी राहत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कड़ाके की सर्दी के बीच धूप ने आमजन को थोड़ी राहत दी। खिली-खिली धूप में बच्चों ने खेलकर आनंद उठाया। तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह कोहरा ना होने के कारण आवागमन भी सामान्य गति से चलता रहा। गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो सर्दी से राहत मिली। बच्चे भी चहकते हुए स्कूल गए। सोमवार से दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी और सुबह के घने कोहरे के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल था। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही थी और उन्हें ऐसी घने कोहरे के बीच स्कूल जाना पड़ता था। सड़कों पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया था लेकिन बुधवार के बाद गुरुवार को भी मौसम ने कुछ राहत दी सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरा नहीं था। कुछ देर बाद सूर्य देव ने भी दर्शन दे दिए। कोहरा ना गिरने और धूप निकलने का असर यह हुआ कि तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और तापमान बढ़कर 9 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली और लोग बाहर निकले। बच्चे भी 2 दिनों की तुलना में बुधवार को ज्यादा सुविधा के साथ अपने स्कूलों में पहुंचे। बाजार में अभी रौनक दिखाई दी। शहर में कई...