संवाददाता आशीष कुमार इटावा : सरदार पटेल चौक(पक्के तालाब चौराहे) के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन चेयरमैन श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने किया।पूजन से पूर्व दोनो।लोगो के द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि आप लोगो के आशीर्वाद से हम विकाश की आशा पर जीतकर आए है।साथ ही आप लोगो ने सभासदों को भी इसी आशा से जिताया है।जिस प्रकार हम अपना घर साफ एवम सौंदर्यीकरण कर रखते है,उसी प्रकार हम लोगो का दायित्व है कि नगर को भी साफ एवम सुंदर रखे।आप लोगो को में विश्वास दिलाती हूं कि आप लोगो के आशीर्वाद से नगर के विकाश में कोई कोर कसर नही रखूंगी। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप गुप्ता ने कहा कि पुरबिया टोला हमारा घर है , हमे एवम अध्यक्ष ज्योति गुप्ता को जो आशीर्वाद आप लोगो ने दिया है उसको हम लोग कतई भूल नही सकते ।हमारे ऊपर कुर्मी समाज का ऋण है।साथ मैं अध्यक्ष नगर पालिका से कहूंगा कि नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर विकाश की ऐतिहासिक इबारत आपको लिखनी ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें