Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जसवंतनगर विधानसभा

Etawah News: मैनपुरी उपचुनाव मतगणना कल, नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

ब्यूरो संवाददाता मैनपुरी उपचुनाव के लिए कल 8 दिसंबर को मगतणना होनी है। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उपचुनाव की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से गणना शुरू होगी। मतगणना से पहले उन्होंने कहा कि उपचुनाव की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती होने तक पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। किसी को भी मोबाइल ले जाने की नहीं इजाजत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांगरूम खुलने के बाद मतगणना के लिए ईवीएम विधानसभा वार सुरक्षा घेरे में गणना पंडाल में पहुंचेंगी। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रत्याशी, गणना अभिकर्ता, गणनाकर्मी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा बिना पास धारक व्यक्ति को गणना स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता को कोई ...