ब्यूरो सम्वाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन युवा जिला महामंत्री के नेतृत्व में आज अड्डा श्यामलाल महेरा फाटक के व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने माननीय जिलाधिकारी महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह ने कहा अड्डा श्यामलाल, अड्डा टीला, अड्डा पाया, महेरा फाटक नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 6 सुंदरपुर के अंतर्गत मोहल्ला अड्डा श्यामलाल, अड्डा टीला, अड्डा पाय, महेरा फाटक से आम मार्ग भरथना रोड पर जलभराव काफी लंबे समय से है। जिससे आम रोड पर आने जाने वाले हजारों स्त्री पुरुष छात्र छात्राओं को जलभराव के बीच से निकलना पड़ता है। आए दिन आम लोगों के गिरने पर चोटिल होने बा कपड़े खराब होने की घटनाएं होती रहती है तथा भीषण गंदगी दूषित पानी मच्छरों के प्रकोप से आम जन लोग गंभीर रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। जिससे घोर संकट व्याप्त है और आम जनमानस का पैदल निकलना मुश्किल है पानी भरा होने के कारण मकानों एवं दुकानों को भारी नुकसान पहु...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें