Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धरती पुत्र दिवस

Etawah News: नेता जी की जयंती को धरती पुत्र दिवस के रूप मनाया, समाधी स्थल पर नेताओं का रहा आना जाना

ब्यूरो संवाददाता इटावा : नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर सैफई स्तिथ नेताजी की समाधि को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया। आज नेताजी की जयंती को समाजवादी पार्टी धरती पुत्र दिवस के रूप में मना रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल यादव व धर्मेंद्र यादव समेत सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने समाधि स्थल के पास ही हवन का करवाया। जिसमें सभी डॉक्टरों ने आहुत दी। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी हवन में आहुति देने पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली जयंती पर सैफई महोत्सव पंडाल में समाजवादी पार्टी की और से आयोजित धरतीपुत्र दिवस में शामिल होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच पर अखिलेश यादव के साथ शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल, तेजप्रताप, धर्मेंद्र यादव समेत मुलायम परिवार के लोग और तमाम साथी और पूर्व विधायक पवन पांडेय, किरणमय नंदा,...