Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बरसाती पानी

Etawah News: ऊसराहार थाने में भरा बरसाती पानी, एक घंटे की बारिश में क्षेत्र हुआ पानी से लबालब

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शुक्रवार को ऊसराहार में हुई बारिश से घर, थाना व सड़के सब पानी पानी हो गये। ऊसराहार में किशनी- बिधूना रोड बनी नालियां पिछले सात साल से साफ नही हुई है। इसलिए नालियां बुरी तरह चौक हो गई है। प्लास्टिक और मिट्टी से पटी नालियों पर कुछ मकान मालिकों ने अपने मकान के सामने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे नालियों की सफाई नही हो पा रही है।  पिछले दिनों एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडेय ने नालियों तक अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो अतिक्रमण हटा और न ही नालियों की सफाई करायी गयीं। ऊसराहार कस्बा मौहरी व भरतपुर खुर्द ग्राम पंचायत से जुड़ता है ऐसे में पिछले दिनों भरतपुर खुर्द के ग्राम प्रधान हवलदार ने नालियां साफ कराने का प्रयास भी किया लेकिन नालियों पर फैले अतिक्रमण के चलते सफाई नही हो सकी। भरथना रोड पर भी एक छोर पर नाली बनी है जिसे जगह- जगह लोगों ने मिट्टी डालकर अवरुद्ध कर दिया है, जिससे बारिश के साथ घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैल रहा है।  शुक्रवार को जब बारिश हुई तो पानी नालियों से नही निकल पाया और घरों में जा घुसा। सत्यप्रकाश गुप्...