Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एएनएम छात्रावास इटावा

Etawah News: डीएम के निर्देश के बाद एएनएम छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगे, सुरक्षा गार्डों की हुई तैनाती

ब्यूरो संवाददाता इटावा : डीएम के सुरक्षा प्रबंध के निर्देश के बाद सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएम छात्रावास में आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा छात्रावास में रात के समय दो होमगार्ड और दिन में दो शिफ्टों में दो-दो महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।  सिविल लाइन इलाके में टीवी अस्पताल कॉलोनी के पास बने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु छात्राओं के हास्टल में सुरक्षा के कोई प्रबंध और सुरक्षा गार्ड की तैनाती न होने के चलते बीते सोमवार रात चार बदमाश कैंपस में बने बाथरूम का जंगला तोड़कर छात्राओं के कमरे में घुस गए थे। छात्राओं से छेड़छाड़ एवं सामान चोरी की घटना घटित होने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्रावास कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। मॉनीटिरंग कक्ष ट्रेनिंग सेंटर कार्यालय में बनाया जाएगा, जिससे पूरे कैम्पस की निगरानी 24 घंटे की जाएगी। इसके अलावा छात्रावास के पास प्रकाश की व्यवस्था के साथ कमरों की दरवाजे कुंडी आदि भी सही करवा दिए गए हैं।  एएनएम ट्रेनिंग सेंटर एवं छात्रावास के नोडल अधिकारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि...