Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लॉयन सफारी पार्क

Etawah News: बाल दिवस पर खुला रहेगा सफारी पार्क

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है इसे देखते हुए 14 नवंबर को इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोला जाएगा। वैसे सोमवार के दिन सफारी पार्क में साप्ताहिक अवकाश रहता है लेकिन इस बार बाल दिवस को देखते हुए 14 नवंबर को सफारी पार्क को खोले जाने का निर्णय लिया गया है। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया है कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए सफारी में पर्यटकों के भ्रमण के लिए आने-जाने के समय में भी मामूली परिवर्तन किया गया है। अब मंगलवार से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में पर्यटक सफारी में आए इसके लिए पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस समय सफारी में पर्यटकों को कई वन्यजीवों के दीदार कराए जा रहे हैं तथा ईको पर्यटन केंद्र सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

Etawah News: लॉयन सफारी पार्क एक दिन बनेगा पूरे हिन्दुस्तान की अलग पहचान: के. पी. मलिक

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश सरकार के वन , जीव जन्तु एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री के पी मालिक ने आज सिंचाई विभाग के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। वन राज्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि , उत्तर प्रदेश सरकार लॉयन सफारी पार्क के प्रचार प्रसार के लिये प्रतिबद्ध हैं और हम चाहते है कि , जनपद की पहचान लॉयन सफारी भविष्य में उत्तर प्रदेश में ही नही बल्कि , पूरे हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान बनाये। वनों के कटान के सवाल पर उन्होंने कहा कि , प्रदेश में वृक्षारोपण सिर्फ कागजों पर नही बल्कि हकीकत में भी हो रहा है। हम पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष योजनाओं पर कार्य कर रहे है जल्द ही परिणाम आप सबके सामने होंगे। उन्होंने जिले के विकास कार्यो को तेज गति चलाने के भी निर्देश दिये। वन राज्य मंत्री ने इटावा सफारी पार्क को एक विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट बताते हुये उन्होंने कहा कि , इटावा सफारी पार्क जैसा दूसरा पार्क अभी दुनिया मे कही भी नही है। उन्होंने कहा कि सरकार इटावा सफारी पार्क को और विक...