ब्यूरो संवाददाता इटावा : ऊसराहार थाना क्षेत्र के हिंदूपुर नगरिया में जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे, ईंट-पत्थर चला दिये। आरोप है कि हंगामा करने वालों ने फायरिंग भी की। थाना ऊसराहार क्षेत्र के हिंदूपुर नगरिया में एक पक्ष के लोगों का दूसरे पक्ष से जबरन खेत जोतने को लेकर वाद विवाद हो गया। घायल शौकीन सिंह ने बताया कि हमारे परिवार का 4 बीघा खेत है, जिसे गांव के ही दबंग एक राय होकर जोतने लगे। जब हम लोगों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी, डंडे लेकर हमला कर दिया। इसके बाद फायरिंग भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के हिंदूपुर नगरिया का है। एक पक्ष के चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरे पक्ष के एक शख्स का इलाज सैफई में चल रहा है। मारपीट में शौकीन सिंह पुत्र बाबू राम के अलावा सत्यनारायण पुत्र बाबू राम, रवि कुमार पुत्र रमापति, मुनीशा देवी पत्नी विनोद कुमार घायल हो गए। शौकीन के मुताबिक, इससे पहले भी हम लोगों के घरों पर आरोपियों ने ताला डाल दिया था, तब पुलिस ने आकर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें