ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: अस्थि रोग विभाग में हड्डी के जोड़ से सम्बन्धित रोग जैसे कि गठिया रोग के परामर्श के लिए आने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। अतः अस्थि रोग विषेषज्ञ को नवीनतम् शोध एवं जोड़ों से सम्बन्धित नवीनतम् औषधियों जैसे Astaxanthin के विषय में अवगत रहना अति आवश्यक होता है। इसी क्रम में ‘‘जोड़ों से सम्बन्धित रोग की नवीनतम औषधि की भूमिका को भलि-भाँति समझने के लिए एक ‘‘सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम’’ सीएमई का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सैफई आर्थोपेडिक क्लब के सहयोग से अस्थि रोग विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा सैफई क्लब,सैफई इटावा में 27 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में सम्मानीय डा. आर.एस.यादव (अध्यक्ष, सैफई आर्थोपेडिक क्लब) डा. एस.पी.एस. गिल (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग), डा. एस.एस.एस. परिहार (उपाध्यक्ष, सैफई आर्थोपेडिक क्लब), डा. प्रदीप कुमार गुप्ता (संयुत सचिव, सैफई आर्थोपेडिक क्लब) डा. एम.एस. पाल (संयुत सचिव, सैफई आर्थोपेडिक क्लब), अस्थि रोग विभाग के प्राध्यापक सदस्य डा. हरीष कुमार,...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें