ब्यूरो संवाददाता इटावा: नगर निकाय चुनाव के दावेदारों को चुनाव का अभी और इंतजार करना होगा। निर्वाचन आयोग के 14 दिसंबर के बाद अधिसूचना करने की उम्मीद है। पहले यह उम्मीद थी कि यूपी की 3 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के अगले दिन यानी 9 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि नगर निकाय चुनाव का आरक्षण काफी देरी से जारी किया गया है। यहीं कारण है कि चुनाव का ऐलान भी देरी से होगा। 13 और 14 दिसंबर को शुरू होगा आपत्तियों का निस्तारण यूपी की 17 नगर निगम के मेयर 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) का आरक्षण 5 दिसंबर को जारी किया गया था। आरक्षण की आपत्तियों को 12 दिसंबर की शाम तक शासन ने मांगा है। 12 दिसंबर को आरक्षण की आपत्ति आने के बाद 13 और 14 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। निकाय चुनाव 15 जनवरी तक संपन्न होने की उम्मीद नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 14 दिसंबर के बाद ही जारी होने की उम्मीद है। इससे चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह से 15 जनवरी तक संपन्न होने की उम्मीद है। इस दौरान कड़ाके की ठंड और कोहरा होता है। मतदाताओं को कड़ाके की ठंड और कोहरे के ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें