Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लोहिया जयंती

राम मनोहर लोहिया जयंती विशेष: समाजवादी विचारक, क्रांतिकारी नेता, समता बंधुता के समर्थक 'डॉ लोहिया' को विनम्र श्रद्धांजलि

लेखक: डॉ धर्मेंद्र कुमार- असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले  के अकबरपुर गांव में 23 मार्च 1910 को हुआ l पिता हीरालाल तथा माता चंदा देवी मूलतः राजस्थानी थे, जो व्यावसायिक कारणों से मिर्जापुर से आकर अकबरपुर में बस गए और लोहे का व्यवसाय करने के कारण उन्हें लोहिया  पुकारा गया l ढाई वर्ष की अल्पायु में डॉक्टर लोहिया की मां का निधन हो गया l 1920 में डॉक्टर लोहिया पिता के साथ अकबरपुर से मुंबई आ गए यही उनकी प्राथमिक शिक्षा एक मारवाड़ी स्कूल में, जहां से उन्होंने 1925 में मैट्रिक तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की l  1929 में कोलकाता विद्यासागर महाविद्यालय से स्नातक करने के पश्चात बर्लिन (जर्मनी ) के hombart विश्वविद्यालय में प्रख्यात अर्थशास्त्री sombart  के निर्देशन में 1932 में "नमक का अर्थशास्त्र " शीर्षक पर शोध प्रबंध   लिखकर डॉक्टरेट (पी-एचडी) की उपाधि प्राप्त की l उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए उन्हें अग्रवाल  कोस  से आर्थिक मदद मिली l पिता हीरालाल गांधीवादी विचारधारा...