Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मिशन शक्ति

Etawah News: महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकली, 15 दिवसीय महिला सुरक्षा के तहत SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सरकार द्वारा महिला अपराध को रोकने के लिए प्रदेश के जिलों में महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत स्कूल कॉलेज भीड़भाड़ वाले जगह पर महिलाओं व लड़कियों को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दे जागरूक किया जा रहा। महिलाओ के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा हर जिले में महिला विरोधी अपराध विशेष अनुसंधान इकाइयां भी बनाई गयी है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है जो 12 जून 2023 से आगामी 15 दिनों तक चलेगा। महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान रैली को एसएसपी ने जनपद की समस्त महिला बीट आरक्षियों को निर्देशित कर महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झण़्डी दिखाकर रवाना किया।जिसमे शामिल महिला बीट आरक्षियों ने शहर के प्रमुख चौराहों व बाजार में जाकर महिलाओं व लड़कियों को 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, डायल 112 नम्बर सहित पुलिस थानों का नंबर देकर किसी भी समय फोन करने पर मदद के लिये जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने महिला सुरक्षा व जागरूकता रैली को रावना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के महिला अपराध को लेकर काफी गंभीर है इसी लि...