Etawah News: शिवपाल सिंह यादव ने किया जनसभा को संबोधित, भाजपा पर बोला हमला, सरकार अधिकारियों पर बना रही दबाव
ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: नगरपालिका परिषद के प्रत्याशी अजय यादव गुल्लू के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को जनसभा को संबोधित किए। अजय यादव समेत सभी प्रत्याशियों को ज्यादा-ज्यादा संख्या में समाजवादी पार्टी को मतदान देकर जिताने की अपील की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है और जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि ही भू माफिया और माफिया गिरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ईवीएम मशीन का ईमानदारी और निष्पक्षता से उपयोग करे। इस चुनाव में सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत काम करवाने का प्रयास कर रही है। कुछ ईमानदार अधिकारी निष्पक्षता से चुनाव को संपन्न करवाने में जुटे हैं। इस दौरान दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जब भरथना के चेयरमैन गुल्लू यादव थे तब सड़कों के लिए बहुत रुपया दिया। एक ही बार में भरथना में ओवर ब्रिज, डाक बंगला, बिजली घर बनवा दिया। लेकिन 6 साल हो गए भाजपा सरकार को उस ओवरब्रिज बंबा की रोड नहीं बनवा पाए, सिर्फ मरम्मत करा पाए। आज तक हमने यहां के जनप्रतिनिधियों को फोटो खींचाते ह...