Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धर्मार्थ चिकित्सा शिविर

Etawah News: धर्मार्थ चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, रोगियों को चिकित्सा सेवा के साथ निशुल्क परामर्श व दवाइयां मिली

ब्यूरो संवाददाता इटावा : चिकित्सा सेवा ही सर्वोत्तम सेवा को आत्मसात करते हुए,  समाज के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थय लाभ पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के संयोजकत्व में यूनिट 1 एवं 2 के समस्त समूहों के सहयोग से फ़ादर्स डे के शुभ अवसर पर आज रविवार को धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन मां लक्ष्मी क्लीनिक महादेव नगर समीप आई टी आई चौराहा इटावा में किया गया। शिविर संयोजक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने प्रात: 8:30 बजे धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए डॉ यादव ने शिविर में पंजीकृत रोगियों को समुचित चिकित्सकीय परीक्षण करके निशुल्क परामर्श एवं यथा संभव औषधि वितरित की। डॉ यादव ने रोगों से बचाव हेतु योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास का परामर्श दिया। डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए  प्रतिदिन सायं काल 4 बजे से शाम 6 बजे तक रोगी परामर्श एवं उपचार ब्यवस्था मुहैया होगी। अगले  धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक ९ जुलाई  (माह के द्वितीय) रविवार  को  पुनः आई टी आई चौराहा के समीप  एन एच-2 क...

Etawah News: 4 जून को होगा जायण्ट्स परिवार द्बारा धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाज के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थय लाभ पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की यूनिट एक एवं दो के समस्त समूहों के सहयोग से  जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली द्बारा आगामी 4 जून दिन रविवार को धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन मां लक्ष्मी क्लीनिक भर्थना चौराहा इटावा में प्रात: 08:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर संयोजक डॉ शिव राज सिंह यादव ने बताया कि इस शिविर में  डेंगू चिकुनगुनिया टाईफाइड आदि समस्त प्रकार के बुखार, उदर रोग, हृदय रोग, गुप्त रोग, त्वचा रोग, जोड़ो के दर्द, डायबिटीज, पथरी , फेफड़े के रोग , मिर्गी, माइग्रेन, चक्कर  आदि से पीड़ित रोगियों को निशुल्क परामर्श के साथ साथ यथा संभव औषधियां प्रदान की जायेगी।  किमाया क्लैफ्ट सेण्टर आगरा के सौजन्य से जन्मजात होंठ,तालु, की विकृतियों की मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा मुहैया होगी। शिविर में पंजीकृत समस्त रोगियों को रक्त मल मूत्र बलगम आदि की समस्त प्रकार की जांच 30 प्रतिशत  रियायत के साथ सुविधा उपलब्ध होगी।   शिविर ब्यवस्थापक  फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती ऊषा यादव ...