Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टक्कर से मौत

Etawah News: राजमिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

संवाददाता:मनोज कुमार   इटावा/जसवंतनगर: ग्राम दुढहा के समीप हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक राजमिस्त्री अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्वेश कुमार जाटव उम्र 40 वर्ष पुत्र भवानी प्रसाद बुधवार की शाम 8:00 बजे राजमिस्त्री का काम कर अपने घर वापस जा रहा था तभी इटावा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी तथा उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मृतक के दो लड़के हैं तथा मात्र 1 बीघा जमीन बताई गई है इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक इकलौता कमाने वाला था।