ब्यूरो संवाददाता इटावा : कल से हो रही बारिश के बाद आज मैनपुरी अंडर ब्रिज में तड़के एक यात्रियों से भरी बस फस गई। बस करीब एक घंटे तक पानी में फंसी रही जिसमे करीब 20 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। बस दिल्ली से भिंड सवारियां लेकर जा रही थी आनन-फानन में नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बस को निकलवाया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। देखें विडियो: मैनपुरी अंडर पास में फसी प्राइवेट बस, जेसीबी से रेस्क्यू कर निकाला बाहर, एक घंटे तक फंसी रही बस यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस अंडर ब्रिज में वाहन फसा हो इससे पहले भी कई दफा कई बार वाहन फसे नजर आए हैं, जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें