ब्यूरो संवाददाता इटावा: सदर कोतवाली अंतर्गत माल गोदाम रोड पर टेंपो में बैठकर जा रही सवारी का मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना चौधरी पेट्रोल पंप के पास की है। टेंपों में एक यात्री मोबाइल फोन पर बात रहा था। तभी युवक ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया और वी मार्ट के बगल वाली गली की तरफ भागा। इस पर आसपास मौजूद लोगों पीछा करके उससे फोन बरामद कर लिया और पिटाई कर दी। इसके साथ ही 112 पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने आकर उसको हिरासत में ले लिया। आरोपित ने अपना नाम जीशान पुत्र नूर आलम निवासी घटिया अजमत अली बताया है।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें