Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यापारी नेता की हत्या

Etawah News: व्यापारी नेता की हत्या पर भर्थना पहुँचे व्यापार मंडल पदाधिकारी

संवाददाता: गुलशन कुमार इटावा : उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के भर्थना नगर उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा की विगत दिनों हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में परिजनों को ढांढस बधाने व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन के नेतृत्व में भर्थना में भोले वर्मा के आवास पर पहुचा।  उसके बाद भरथना थानें पहुंच कर मृतक व्यापारी नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग एसओ भर्थना से की। आपको बताते चले कि बीते दिनों सौरभ वर्मा की हत्या में दो लोगो को गिरफ्तार कर के जेल भेज जा चुका है, परंतु मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, महिला जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन, महिला संग़ठन मंत्री अर्चना कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राजेश पोरवाल, नगर महामंत्री राजा गुप्ता, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।