Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जातिगत जनगणना

Etawah News: जन अधिकार पार्टी ने जातिगत जनगणना सहित छह सूत्री मांगो का ज्ञापन दिया

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा गठित जन अधिकार पार्टी ने काफी दिनों की खामोशी के बाद सोमवार को कचहरी परिसर में वट वृक्ष के नीचे बैठ कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर के महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि- यूपी की मजबूरी है, बाबू सिंह जरूरी है।  6 सूत्री मांग पत्र प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति को भेजा। मांगों में जातिगत जनगणना कराने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, सामान्य वर्ग की तरह पिछड़ों को भी छात्रवृत्ति, बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के दाम को नियंत्रण करने व छोटे किसान व्यापारी का कर्जा माफ हेतु माफी इत्यादि समेत 6 मांगें शामिल थीं।  जन अधिकार पार्टी द्वारा दिए गये ज्ञापन में पार्टी के जिला सलाहकार प्रभु दयाल शाक्य, विमल कुशवाहा, जिला संगठन सचिव मनोज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता मुकेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अंकोज शाक्य, विधानसभा महासचिव  और  पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थिति रहेl