Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बच्चे का शव

Etawah News: 2 साल के मासूम बच्चे का शव लेकर सिपाही पंहुचा एसएसपी ऑफिस, अधिकारीयों पर लगाया छुट्टी ना देने का आरोप

ब्यूरो संवाददाता इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी सिपाही अपने 2 साल के बच्चे का शव लेकर SSP ऑफिस पहुंच गया। सिपाही का आरोप है कि उसकी पत्नी के 3 ऑपरेशन हुए हैं। वह बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए छुट्टी मांग रहा था। लेकिन छुट्टी नहीं मिली। घर में बच्चे को देखने वाला कोई नहीं बचा था। सिपाही 7 जनवरी से छुट्टी मांग रहा था लेकिन अधिकारी उसको छुट्टी नहीं दे रहे थे। सिपाही का बेटा बुधवार सुबह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। बता दें, सिपाही सोनू मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। सिपाही सोनू चौधरी पुलिस लाइन में तैनात था। एकता कॉलोनी में वो किराए पर रह रहा था। उसकी पत्नी करीब 15 दिनों से बीमार चल थी। पत्नी कविता और 2 साल के बेटे हर्षित की देखभाल के लिए सोनू छुट्टी मांग रहा था। मामले में सोनू ने बताया, उसने 7 जनवरी को प्रार्थना पत्र एसपी सिटी को दिया था लेकिन छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई। बुधवार सुबह खेलते समय उसका बेटा हर्षित घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिर गया। थोड़ी देर बाद जब तलाश शुरू हुई तो हर्षित गड्ढे में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां...