Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बसंत पंचमी का पर्व

Etawah News: तुलसी शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व बी.एम. पब्लिक स्कूल में मनाया गया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के द्वारा आज स्थानीय बी.एम.पब्लिक स्कूल में 74 वें गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे प्यारे बच्चों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के प्रबंध निदेशक नरेंद्र नाथ वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें खूब पढ़ने व आगे बढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि "निकट हैं शीत का अंत, शुक्ल पंचमी माघ की, मनभावन है बसंत। महाविद्या सुरपुजिता, विद्या का दो दान, ज्ञान बुद्धि दे दो हमें, मिटे समूल अज्ञान। श्वेत कमल आसन मैया, धारें वीणा हाथ, भाग्य दासजन का चमकादो, संग लक्ष्मी मात। मुझको करना प्रबल, सद्बुद्धि दो मात, धवल कमल विराजतीं, ब्रह्मा जी के साथ। बुद्धि दायिनी शारदे, दिव्य दर्शन ज्ञानस्वरूप ऋद्धि-सिद्धि, बुद्धि विद्या, मिले करम अनुरूप॥" कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि "जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं पत्थर है जिसमें स्वदेश के प्रति प्यार नहीं" बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने भू...