Etawah News: 43 पर पहुंचा जिले का तापमान, बढ़ा गर्मी का सितम, गर्म हवा की रफ्तार ने लोगों को झुलसाया
ब्यूरो संवाददाता इटावा: मंगलवार को तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में जलती-चुभती धूप के साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। साथ ही बिजली की आंख मिचौली ने भी जमकर सितम बरपाया। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी अभी तक सर्वाधिक पर पहुंच गया। लेकिन, पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को दिन का पारा बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा व तेज धूप के कारण दोपहर के समय लू का प्रकोप दिखा। ऐसे में शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों की संख्या काफी कम हो गई। शनिवार के बाद लगातार चौथे दिन मंगलवार को गर्मी काफी बढ़ गई जिसके चलते तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। यही कारण रहा कि दोपहर को सड़कों औेर बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कचहरी, विकास भवन तथा अन्य कार्यालयों में भी ज्यादा भीड़ नहीं रही। जून के महीने में मंगलवार को तापमान सबसे अधिक 43 डिग्री तक पहुंच गया। जून की शुरुआत के तीन चार दिन तो मौसम ठीक रहा लेकिन उसके बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए। हालांकि इससे पहले मई के महीने में बरसात और आंधी के कारण तापमान ज्यादा नहीं...