Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फायरिंग

Etawah News: क्रिकेट मैच की झड़प को लेकर दो गुटों में पथराव व फायरिंग, देर रात 15 पुलिस हिरासत में

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर के मौहल्ला कटरा शमशेर खां नई बस्ती में रविवार शाम को वर्चस्व को लेकर दो गुटों में काफी देर तक संघर्ष हुआ। पहले कार सवार युवकों ने कटरा शमशेर खां में फायरिंग की और पथराव करके दहशत फैला दी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की और पहले दो युवकों को पकड़ लाई जिसके बाद देर रात तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। रात भर चली कार्रवाई में पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, एसएसपी संजय कुमार ने 15 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि अर्चना स्कूल के पास बंद पड़ी दुकानों के शटरों में लातें मारते हुए फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जमकर पथराव किया। महेरा चुंगी नामजद निवासीयों ने फायरिंग करने के बाद कार के सवार होकर महेरा चुंगी क्षेत्र की ओर भाग गए। फायरिंग की वारदात बेकरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के करीब दो घंटे तक कोतवाली पुलिस को मामला संज्ञान में आया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा देर रात एक बजे तक थाने में मामले की जांच पड़ताल करते रहे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी...