संवाददाता: आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र के नगला लक्षी की रहने वाली महिला को उसके मोबाइल पर कॉल करके गाली गलौज व जान से मरने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली जसवंतनगर शिकायत का मामला लेकर पहुंची। मामला उक्त क्षेत्र के रहने वाली मिथलेश देवी पत्नी संतोष जाटव ने बताया कि मंगलवार कि शाम 6बजे ब्रजेश कुमार जाटव पुत्र शियाराम जाटव ने मोबाइल पर कॉल करके गाली गलौज व जान से मरने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी पुत्री की शादी नहीं होने देगा तथा वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। इस प्रकार की जान से मरने की धमकी के डर से महिला ने जसवंतनगर कोतवाली पहुंचकर ब्रजेश पुत्र शियाराम निवासी उतरई जसवंतनगर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें