ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की । इस दौरान सीएम ने बच्चों को भोजन परोसा । इससे पहले सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगभग 2 साल बाद कोरोना महामारी पर असरदार नियंत्रण हासिल करने के बाद हम लोग फिर से ' स्कूल चलो अभियान ' के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं । स्कूल चलो अभियान की शुरुआत में जनपद से अभियान के तहत इटावा के बढ़पुरा ब्लॉक के देसरमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में इस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान की शुरुआत इटावा सदर से भारतीय जनता पार्टी की एमएलए श्रीमती सरिता भदौरिया ने की है। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रुति सिंह , मुख्य विकास अधिकारी संतोष राय समेत भाजपा के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सईद के अलावा स्कूल के तमाम बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने स्वागत किया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें