Etawah News: धर्मार्थ चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित, रोगियों को चिकित्सा सेवा के साथ निशुल्क परामर्श व दवाइयां मिली
ब्यूरो संवाददाता इटावा : चिकित्सा सेवा ही सर्वोत्तम सेवा को आत्मसात करते हुए, समाज के आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थय लाभ पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के संयोजकत्व में यूनिट 1 एवं 2 के समस्त समूहों के सहयोग से फ़ादर्स डे के शुभ अवसर पर आज रविवार को धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन मां लक्ष्मी क्लीनिक महादेव नगर समीप आई टी आई चौराहा इटावा में किया गया। शिविर संयोजक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने प्रात: 8:30 बजे धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए डॉ यादव ने शिविर में पंजीकृत रोगियों को समुचित चिकित्सकीय परीक्षण करके निशुल्क परामर्श एवं यथा संभव औषधि वितरित की। डॉ यादव ने रोगों से बचाव हेतु योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास का परामर्श दिया। डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि रोगियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन सायं काल 4 बजे से शाम 6 बजे तक रोगी परामर्श एवं उपचार ब्यवस्था मुहैया होगी। अगले धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक ९ जुलाई (माह के द्वितीय) रविवार को पुनः आई टी आई चौराहा के समीप एन एच-2 क...