Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संग़ठन मंत्री

Etawah News: मंजू यादव बनी महिला व्यापार मंडल की संग़ठन मंत्री

ब्यूरो संवाददाता इटावा: महिला व्यापारियों को संग़ठन में स्थान देने के क्रम में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने गुरुवार को भर्थना चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में केंटीन व्यवसायी मंजू यादव को महिला व्यापार मंडल का जिला संग़ठन मंत्री मनोनीत किया।  कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियो ने नव मनोनीत संग़ठन मंत्री को मनोनयन पत्र देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा महिला व्यापार मंडल महिला व्यवसायियो की व्यापारिक समस्याओ को हल करने में सदैव आगे रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, जिला संग़ठन मंत्री कमलेश जैन, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, आलोक गुप्ता, ऋषि पोरवाल, रियाज अहमद, पवन कुशवाहा, देव् गुप्ता आदि मौजूद रहे।