Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कानपुर मंडल कमिश्नर राजशेखर

Etawah News: कमिश्नर राजशेखर ने विभागों का किया वार्षिक निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कानपुर मंडल के कमिश्नर सोमवार को इटावा पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड और अस्पताल की साफ-सफाई का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आवास के लिए दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला ने कमिश्नर को अपनी आपबीती सुनाई। कमिश्नर ने तत्काल बुजुर्ग के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करवाए जाने के साथ आवास योजना के तहत आवास देने और वृद्धा पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। बुजुर्ग महिला 15 दिन पूर्व बढ़पुरा से भटपुरा ग्राम पंचायत से रात्रि तीन बजे 12 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंची थी , लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगी थी। आज वृद्धा ने कमिश्नर के दौरे के दौरान उनसे फरियाद लगाई है। जिसके बाद कमिश्नर ने महिला के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया कानपुर मंडल कमिश्नर राजशेखर सोमवार को वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने ने सबसे पहले लेखागार , राजस्व विभाग का निरीक्षण किया , उसके बाद असलहा विभाग , खनन विभाग , शिकायत...