Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लाइनमैन

Etawah News: लाइनमैन बिजली के खम्बे से नीचे गिरा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

ब्यूरो संवाददाता इटावा:  बिजली के खम्बे पर काम कर रहा लाइनमैन खम्बे से अचानक नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आस पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में एंबुलेस को सूचना दी गई। जिसके बाद उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताते चलें तीन दिन पूर्व तेज आंधी, तूफान से कस्बे के बिजली के पोल झुक गए थे, जिससे बिजली व्यवस्था धराशाई हो गई थी। आज जब विभाग के कर्मचारी लाइनों और पोलों को ठीक करने के जुटे थे। जिसे लाइनमैन व कई कंपनी के ठेकेदारों द्वारा दुरुस्त कराया जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर स्थित जमुना बाग के समीप जलपोखरा गांव में ठेकेदार की लेबर द्वारा पोल गाढ़ने का कार्य कर रहे थे। वेदपुरा थाना क्षेत्र के गांव खरदूली के रहने वाले रवि कुमार पुत्र लल्ला बाबू 27 वर्ष तार खींचने के दौरान बिजली के पोल से नीचे खेतों में गिर पड़ा। रवि के गंभीर चोटें आई और घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से पायलट मुकेश कुमार और ईएमटी अनूप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।