आशीष कुमार इटावा: 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को जिला क्षय रोग चिकित्सालय के सभागार में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के तत्वावधान में जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर एचआईवी /एड्स के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना और एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली बीमारी एड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे जिससे एड्स के इलाज और बचाव के संबंध में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके । उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम-"समानता से सम्मान की ओर"है | इसी थीम के अनुसार सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करते हुए एड्स ग्रसित लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो इस पर विशेष बल दिया जा रहा है | इसी क्रम में जनपद में चिन्हित एड्स रोगियों की विशेष काउंसलिंग कर सही निर्देशन भी दिया जा रहा है। जिला क...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें