Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आईटीआई इटावा

Etawah News: 21 फरवरी को आईटीआई इटावा में होगा प्लेसमेंट ड्राइव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिओ फाइबर प्राइवेट लिमिटेड इटावा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।  इन पदों के लिए 10,000 से 15000 का वेतन निर्धारित किया गया है। अत: उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा लेकर प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करें। प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को कोविड-19 का पालन करना आवश्यक है।

Etawah News: आईटीआई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर चला सड़क सुरक्षा अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और सड़क सुरक्षा अभियान के चलते मानव श्रखंला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया। बताते चलें आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर और सड़क जागरूकता को लेकर जिले भर में सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला का आयोजन किया। इसी क्रम में शहर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनीज एवं एनसीसी क्रेडिट्स ने कार्यक्रम की शुरुआत नेता सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर पुष्प माला डालकर किया। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव जी ने संस्थान के सभी ट्रेनीज एवं कैडेट्स को उनके बलिदान के बारे में विस्तृत से बताया। उनके कदमों पर चलकर जीवन मे उतारना है। नोडल प्रधानाचार्य ने सड़क नियम की शपथ दिलाई और बताया पैदल चलते वक्त हमेशा फुटपाथ का प्रयोग करना चाहिए और जहां फुटपाथ ना हो वहां सदैव सड़क के बाएं तरफ से चलना चाहिए। वाहन चलाते या सड़क यात्रा के वक्त कभी जल्दबाजी ना दिखाएं, कभी भी सिग्नल तोड़कर या जल्दबाजी में भागकर रास्ता पार ना करें। ट्रैफिक सिग्नल तथा नियमों की पूरी जानकारी रखे और सदैव इनका पालन करें। म...