Etawah News: चौ० सुघर सिंह इजुकेशनल अकेडमी के शिक्षा संकाय के प्रशिक्षुओ ने वृक्षारोपण कर मनाया शिक्षक दिवस।
संवाददाता रिषी पाल सिंह जसवंतनगर/इटावा: विश्व भर में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है, लेकिन हम सब शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाते है। आज के ही दिन आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म हुआ था। उन्ही के जन्मदिन को एक शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है, तमिलनाडु के तिरुतनी नामक ग्राम में जन्में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का परिवार सर्वपल्ली नामक गांव से ताल्लुक रखता था। उनके परिवार ने गांव छोड़ने के बाद भी गांव के नाम को नहीं छोड़ा था।आज के दिन हर विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चौ० सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स जसवन्तनगर के शिक्षा संकाय के प्रशिक्षुओ ने इस दिन को यादगार बनाते हुए महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसवंतनगर अनुज यादव (मोंटी) जी व अपने गुरुजनो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया व केक काटकर कर बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर अनुज यादव जी ने प्रशिक्षुओ के पर्यावरण प्रति उनकी जागरुकता की काफी सराहना की साथ ही उनका मार्गदर्शन करते हुए...