ब्यूरो संवाददाता इटावा : लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पीएम के जन्मदिन के तहत देशभर में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के चलते सफाई अभियान चलाया। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ कम्पनी गार्डन में झाड़ू लगाई। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा सफाई अभियान जिसके तहत इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई। स्वच्छता का संदेश दिया है। सांसद ने आने वाले निकाय चुनाव को लेकर कहा भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। हम पिछले 6 माह से तैयारी कर रहे है। जिले में सभी सीटों पर भाजपा जीतकर आएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी,अन्नू गुप्ता, जितेंद्र गौड़, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सांसद मीडिया प्रभारी मानू तिवारी, भाजपा मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य एवं अन्य मौजूद रहे,
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें