Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिवपाल यादव

कोई बताएगा की वर्तमान समाजवाद और माननीय मुलायम सिंह जी के समाजवाद में क्या अंतर है?

लेखक : डॉ धर्मेन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) दरअसल मेरे जहन में यह प्रश्न कई बार कौधने लगता है कि क्या समाजवादी विचारधारा में अंतर और परिवर्तन हो गया है? क्योंकि आज जिस तरह समाजवादी कार्यकर्ता या पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी धर्म का प्रचार करने में लगे हुए हैं ,यह रीत और नीति तो भारतीय जनता पार्टी की है। समाजवादी लोग तो सदैव इस धर्म के धंधे से दूर ही रहे,और लगता है कि अब यदि कहा जाय कि सामाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे को लागू करने में लग गए हैं तो इस बात में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अब के समाजवादी भी भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे को लागू करने में जुट गए हैं समाजवादी विचारधारा का फासीवादी तथा यथा स्थित वादी विचारधाराओं से सदैव संघर्ष रहा है चाहे वह देश की बात हो या विदेश की । समाजवादियों ने नस्लभेद ,रंगभेद, जाति भेद के नाम पर सदैव संघर्ष जारी रखा । क्योंकि हिंदू धर्म के तहत हमें 6743 जातियों में बांट कर हमारे बीच जातीय विभेद पैदा किया गया और 6743 जातियां शूद्र वर्ण में रख दी गई। और इन्हें जीवन उपयोगी हर अधिकार से वंचित रखा गया ।यह दर्द समाजवादी नेताओं के ...

Etawah News: यूपी में लॉ एंड ऑर्डर हुआ खत्म, नेताओं पर गोलियां और अदालत में हो रही हत्याएं : शिवपाल यादव

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एक मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे जहाँ उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  शिवपाल यादव ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज है नहीं, जो भी अपराधी हैं उनके हौसले बड़े हुए हैं। सरकार झूठा ढिंढोरा कानून व्यवस्था का पीट रही है। जब थानों में पुलिस सुरक्षा में अदालतों में हत्याएं हो जाएं। तो लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज उत्तर प्रदेश में बची नहीं है। उन्होंने कहा जब चुनाव आते हैं। तो भारतीय जनता पार्टी के लोग इसी तरीके से मुद्दे ढूंढते हैं। इसी तरीके से प्रचार करेंगे, लेकिन करेंगे कुछ नहीं। न कुछ करना है ना हो पाएगा। इस तरीके की बातें सामने लाएंगे। चुनाव का समय आ रहा है तो इस तरीके की बातें उठेंगे। भाजपा के लोग ऐसे मुद्दे उठाएंगे। उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता को परेशान कर दिया है। भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई है। इस पर बात नही करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भी भाषा बोल रहे हैं। ...

Etawah News: शिवपाल यादव ने किया A2Z होमटेक का उदघाटन, आदिपुरुष हो प्रतिबंधित, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महेरा चुंगी चौराहे पर स्थित एजाज अहमद खान के ए-टू-जेड होमटेक के उदघाटन करने के बाद पत्रकारों के बीच में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचारी करार दे दिया दिया और उन्होंने कहा कि हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल सिंह बोले कि आदिपुरुष फिल्म पर सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर, बुनकर सभी तबाह हुए जा रहे हैं। गरीबों के चूल्हे बुझ गए हैं, और उनके बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं, देश में बहन ,बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। जिन बेटियों ने स्वर्ण पदक पाकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। उन्हें न्याय पाने के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं । शिवपाल ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप धारण कर लिया है। भाजपा पाखंड का सहारा लेकर आम जनता का मूल समस्याओं से ध्यान ...

Etawah News: शिवपाल फैक्टर से भाजपा को लगा झटका, तीनो नगर पालिकाओ में सपा की जीत, भाजपा अध्यक्ष पद पर नही खोल पाई खाता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सदर नगर पालिका, जसवंतनगर नगर पालिका, भरथना नगरपालिका, बकेवर नगर पंचायत, इकदिल नगर पंचायत, लखना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 62 प्रत्याशी और 557 सभासद की जीत-हार का परिणाम मतगणना के बाद सबके सामने आ चूका हे। इटावा नगरपालिका परिषद में सपा की ज्योति गुप्ता ने भाजपा की कुसुम दुबे को हराया। ज्योति गुप्ता को 60,469 वोट मिले तो भाजपा की कुसुम दुबे को 30783 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी को 29,686 मतों से हराया। जबकि जसवंतनगर सीट पर सपा ने भाजपा को हरा दिया। भरथना नगर पालिका परिषद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव उर्फ गुल्लू 1607 वोटों से बसपा प्रत्याशी से जीत गए हैं। इस तरह तीनो नगर पालिकाओ में सपा का परचम लहराया। भाजपा का प्रदशन प्रदेश भर में भले ही काबिले तारीफ रहा हो लेकिन जनपद इटावा में भाजपा का अध्यक्ष पद पर खाता भी नही खुल पाया। समाजवादी पार्टी में हाल में ही दोबारा शामिल होकर राष्ट्रीय महासचिव बनने वाले शिवपाल यादव ने जमकर प्रचार किया। मुलायम सिंह यादव के गृह जिले में पार्टी के जनाधार को बनाए और बचाए रखने के लिए अखिलेश यादव औ...

Etawah News: सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता को प्रो0 रामगोपाल और शिवपाल ने दिया जीत का आशीर्वाद

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ज्यों ज्यों नगर पालिका का त्रिकोणीय चुनाव अपने शबाब पर आता जा रहा है सभी पार्टियों के चुनाव कार्यालयों पर लगातार दिनों दिन रौनक बढ़ती ही जा रही है। आज इसी क्रम में शहर में समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में आज सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता के समर्थन में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मंच से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ और वोटरो से ज्योति गुप्ता पत्नी संटू गुप्ता को वोट देने की अपील करते नजर आए। पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि, यह निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्यों कि हमे इसी से आने वाले भविष्य का अंदाजा भी लग जायेगा और अब खुशी की बात यह है कि,अब हमारे इंतजार का समय 2027 का नही बल्कि 2024 का ही शेष रह गया है विश्वास रखिए हम 2024 में ही दिल्ली जीतने जा रहे है कहकर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी जब भी पूर्ण सत्ता में होता है तो उसे सत्ता...

Etawah News: शिवपाल यादव के दरबार में लगी टिकट के दावेदारों की भीड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने चौगुर्जी स्थित आवास पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले। इसमें अधिकतर जिले भर के अध्यक्ष पद, पंचायत पद के दावेदार दिखाई दिए। इस मौके पर सपा नेता शिवपाल सिंह ने मीडिया बात करते हुए कहा निकाय चुनाव के लिये सपा पूरी तरह तैयार है। एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और निकाय की सभी सीटों पर एक बार फिर सपा चुनाव जीतेगी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए ..... के नारे को हवा दी है। इस पर कहा कि इस तरह के नारे हमेशा बसपा के लोग देते रहे हैं और बसपा के ज्यादातर नेता अब भाजपा में है। इन लोगों ने एक नारा और दिया था तिलक तराजू और तलवार इनको मारो .... चार और इसके बाद भी भाजपा से मिलकर 3 बार सरकार बनाई। ये लोग ऐसे नारे लगाते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाते हैं, क्या भाजपा सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। शिवपाल सिंह ने कहा कि आगरा में चल रही कथा में कथावाचक रामभद्राचार्य ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपमानजनक नारे लगवाने पर कहा कि भाजपा सरकार नेता जी को पद्मभूषण सम्मान दे रही ...

Etawah News: भाविप संस्कार के कार्यक्रम में 21 कन्याओं के हाथ पीले करेंगे शिवपाल यादव

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार ,26 फरवरी को यहां भारत विकास परिषद "संस्कार" शाखा द्वारा आयोजित सामूहिक निशुल्क विवाह समारोह में 21 कन्याओं के हाथ पीले करेंगे। यह जानकारी भाविप संस्कार शाखा जसवंत नगर के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता  ने देते हुए बताया है कि यह कार्यक्रम मंचीय रामलीला परिसर, मिडिल स्कूल जसवंत नगर में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगा। शिवपाल सिंह यादव के अलावा भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मेहरोत्रा तथा पूर्व प्रांतीय महासचिव मुन्ना लाल वर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि संस्कार शाखा पिछले एक दर्जन वर्षों से नगर में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा कन्याओं का विवाह करवा चुकी है। इस सामूहिक विवाह समारोह का प्रभारी पवन कुमार गुप्ता,हरिमोहन राजपूत, गणेश यादव को बनाया गया है। प्रबंधन समिति में कमल कुमार गुप्ता,ओमकार यादव ,मोहित गुप्ता ,डा विश्राम सिंह शाक्य ,शशि भूषण यादव ...

Etawah News: कोऑपरेटिव बैंक में शिवपाल यादव ने किया झंडा रोहण, नेता जी को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई

ब्यूरो संवाददाता इटावा : गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने इटावा कोपरेटिव बैंक में झंडा रोहण किया। साथ ही कार्यकर्ताओं और बैंक के कर्मियों सहित प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। शिवपाल सिंह नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर बोले " नेताजी ने देश प्रदेश के किसानों नौजवानों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है इसलिए यह सम्मान मिला है। क्या नेताजी को आगे भारत रत्न भी मिलना चाहिए?   इस पर बोले शिवपाल कहा , ' बिल्कुल मिलना चाहिए जिस तरह उन्होंने देश के जवानों नौजवानों के लिए काम किया है मिलना चाहिए। ' केशव प्रसाद द्वारा स्वामी प्रसाद के बयान को लेकर अखिलेश की चुप्पी पर बोले शिवपाल कहा , " बड़बोले है केशव अभी आए थे मैनपुरी उप चुनाव में जसवंत नगर की जनता ने जवाब दे दिया है आगे हम बताएंगे कैसे चुनाव लड़ा जाता है।

Etawah News: शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से किनारा करते हुए कहा ये उनका व्यक्तिगत बयान, पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

ब्यूरो संवाददाता इटावा: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस को लेकर दिये गए विवादित बयान से किनारा कर लिया है। अपने आवास पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर सफाई दी। कहा कि ये उनका अपना व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। शिवपाल यादव अपने इटावा स्तिथ आवास पर पहुंचे जंहा आज सुबह वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रसाद के बयान से पार्टी का पल्ला झाड़ते हुए किनारा कर लिया। उन्होंने कहा, " स्वामी प्रसाद ने जो भी बयान दिया है वो उनका निजी बयान है, वह समाजवादी पार्टी का बयान नहीं है, हम लोग भगवान राम एवं कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान राम के बताया रास्ते पर चलने वाले लोग हैं? भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे लेकिन यह राम को ही बेच रहे हैं।" शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर भी जमकर निशाना साधा। कहा ," मैनपुरी उपचुनाव के बाद हम उन्हें बता चुके हैं कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है। कहा कि वह बहुत बड़बोले हैं, आ...

Etawah News: जनता की समस्याएं लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे शिवपाल यादव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: गुरुवार को सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव अपने कार्यकर्ता की शिकायत लेकर सीधे कचहरी स्तिथ एसपी कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं और पीड़ित को लेकर पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव ने तीन नामजद एक व्यक्ति आशीष गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र गिरीश गुप्ता, कपिल श्रीवास्तव अज्ञात गनर द्वारा पीड़ित शिवराज सिंह पुत्र साधौ सिंह निवासी नई मंडी फ्रेंड्स कॉलोनी की नवीन मंडी स्थित गल्ला की दुकान पर बीते बुधवार को आए। जिस पर पीड़ित के भतीजे ने डेढ़ करोड़ की बकायदारी देने की बात कही। जिस पर आरोपी आगबबूला हो गए और पीड़ित के भतीजे राधे श्याम और उसके गनर के साथ मारपीट की। जेब में रखे 35 हजार रूपए छीन लिए। साथ ही गल्ले में रखी हुई सोने की चैन भी निकाल ली। अगली बार तकादा करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।  इसी बात की शिकायत को लेकर शिवपाल सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शिकायत की। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबधित प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  एसपी कार्यालय से निकलने के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से बात की और बताया कि जनता क...

Etawah News: चौधरी चरण सिंह जयंती कार्यक्रम में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, गुजरात मॉडल पर किया तंज

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती हैंवरा डिग्री कालेज में मनाई गई। कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और आदित्य यादव शामिल हुए। यहां अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह को नमन किया। कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया है। मैनपुरी की जीत से नई ऊर्जा मिली है। हम जितनी लड़ाई लड़ेंगे, उतना ज्यादा जीत कर आएंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं। मैनपुरी आ गया है। अब हम लोग 2024 भी जीतेंगे और 2027 भी जितेंगे। ये कोई छोटी-मोटी जीत नहीं है। लोगों ने एक-एक वोट डाल कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। हमे नेता जी के रास्ते पर चल कर विकास करना है। अभी तक कोई महिला यहां से सांसद नहीं बनी थी, ये रिकॉर्ड मैनपुरी से हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के बड़े नेता थे। नेताजी ने भी किसानों के लिये कई काम किए। विधानसभा के सामने जो प्रतिमा लगी है, उसे उस समय महत्वपूर्ण ताकतें रोकना चाहती थीं, लेकिन नेताजी चौधरी साहब की प्रतिमा लगाई। इस सरकार ने सब बर्बाद करने का काम किया। जो तीन काले कानून ल...

Etawah News: मैनपुरी में हार की वजह: सपा ने पैसे और शराब बांटकर खरीदे वोट: रघुराज शाक्य

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा पर पैसा बांटकर जीतने का आरोप लगाया है। हार के बाद रघुराज ने पहली प्रतिक्रिया दी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव की पैतृक सीट मानी जाने वाली मैनपुरी में उपचुनाव के नतीजे आए। जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी और नेता जी की पुत्र वधू डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की ओर से बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था लेकिन रघुराज पिछली बार बीजेपी के प्रत्याशी को मिले मत के आंकड़े को भी नहीं छू सके। फ्रेंड्स कॉलोनी स्तिथ उनके आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बीजेपी की सदर विधायक उसने मिलने पहुंची थीं। प्रधानों को दिया गया पैसा: रघुराज रघुराज सिंह ने हार के बाद उनके साथ पहली प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव की जीत को पैसे की जीत बता दिया। उन्होंने कहा कि पैसे से वोट खरीदे गए हैं। गांव-गांव प्रधानों को ऑनलाइन से लेकर फोन-पे से तक पैसा दिया गया। हमारे खिलाफ हवा बनाई गई कि हम हार गए जबकि गांव का बूथ नंबर पांच धौलपुर...

Mainpuri News: जसवंतनगर से ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज को 2.88 लाख वोटों से हराया

ब्यूरो संवाददाता मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल करीब 2,88,461 वोट से जीत गई हैं। डिंपल को 6,18,120 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 ही वोट मिल सके। जसवंतनगर सीट पर डिंपल को सबसे बड़ी बढ़त मिली है। यहां नेताजी को 2019 में 94 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। डिंपल यादव को विधानसभा बार मिली जीत मैनपुरी 37 हजार, भोगांव 25 हजार, किशनी 44 हजार, करहल 75 हजार, जसवंतनगर 1.07लाख प्रसपा का सपा में विलय मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों ने मुलायम परिवार को सियासी तौर पर भी एक कर दिया है। शिवपाल यादव के आवास और गाड़ी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का झंडा हटा दिया गया है। इसकी जगह समाजवादी पार्टी के झंडे ने ले ली है। अखिलेश यादव ने स्वयं शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा। इसके बाद प्रसपा का सपा में विलय हो गया। प्रसपा का सपा में विलय होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने इलेक्शन कमिशन को रामपुर में मतदगणना का संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने मीडिया से भी सहयोग की अपील की। आरोप लगाया कि प्रशासन रामपुर में सपा को हरवा सकता ...

Etawah News: प्रसपा ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने घर से उठाया, शिवपाल के घर - ऑफिस की ड्रोन से निगरानी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार 5 दिसंबर को मतदान होना है। रविवार को ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति व शिवपाल यादव के करीबी ध्रुव यादव उर्फ चीनी को पुलिस ने उनके भरथना स्तिथ आवास से गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके बाद समर्थक हंगामा करने लगे। सूचना प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव को दी गई। शिवपाल ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और भरथना रवाना हो गए। शिवपाल के आने की सूचना पर पुलिस चीनी यादव को आनन फानन में उनके आवास पर छोड़ गई। शिवपाल यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ध्रुव यादव के आवास पर पहुंचे। सपा प्रमुख ने भी ध्रुव के घर पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया है। ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति और विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव उर्फ चीनी ने बताया, "मैं कमरे में चेंज करने आया था। तभी घर के बाहर पुलिस पहुंची। गेट पर तैनात युवक ने पुलिस को आने का कारण पूछा जो उससे अभद्रता की। उसने गेट नहीं खोला तो बाउंड्री कूदकर पुलिसवाले घर में घुस आए। इसके बाद एसीपी ने मेरे हाथ पकड़े और बोले बहुत सक्रिय हो, इसके बाद मुझे पकड़कर भरथना थाने ले गई।" ध्रुव के मुताबिक, पुलिस मेर...

Etawah News: डिंपल यादव के समर्थन में पहुचें शिवपाल ने अखिलेश संग साझा किया मंच, अखिलेश ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई : डिंपल यादव के समर्थन में हो रही जनसभा में प्रसपा प्रमुख ने पूर्ण समर्थन देते हुए बहू को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। इसमे एक लंबे अरसे बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव एक साथ एक मंच को साझा करते नजर आएं। मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे और झुककर चाचा शिवपाल के पैर छू लेते हैं। शिवपाल भी बिना देर किए अखिलेश को जीत का आशीर्वाद दे देते हैं। डिंपल यादव के समर्थन में यह पहली रैली है, जिसमें शिवपाल पहुंचे। इसके बाद SS मेमोरियल कॉलेज में हुई रैली को प्रसपा ​​​​​प्रमुख ​​शिवपाल यादव ने संबोधित करना शुरू किया। इस दौरान उनके सुर बदले नजर आए। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, "भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार है। हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। मैनपुरी से इस बार बहू डिंपल यादव का जिताना और भाजपा को हराना है।" शिवपाल यादव ने कहा, "नेताजी कहते थे कि भाजपा को एकहोकर ही हराया जा सकता है। अब हम एक हो गए हैं। इस बार मैनपुरी में साइकिल दौड़ कर रहेगी। डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताना है...

Etawah News: शिवपाल यादव ने बहू डिम्पल के लिए किया प्रचार, सपा व प्रसपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव बहू डिंपल यादव को जिताने के लिए जुट गए हैं। शिवपाल अपनी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय नेताओ के साथ मुलाकात करके चुनाव की रणनीति बना रहे है। मैनपुरी उप चुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में शिवपाल सिंह पहले ही अपने कार्यकर्ताओं से मतदान करने की अपील की थी और चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कहा था। जनपद के ताखा क्षेत्र से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने डिंपल यादव के चुनाव प्रचार की आज शुरुआत की जिसमे शिवपाल के साथ समाजवादी पार्टी से दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। ताखा में उन्होंने अपने सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारियों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने के साथ-साथ डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने के लिए रणनीति बनाई है।

Etawah News: अखिलेश, डिंपल ने शिवपाल यादव के घर जाकर लिया आशीर्वाद, बहू डिंपल को जिताने की रणनीति हुई तैयार

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: बहू डिंपल को सर्मथन देने के ऐलान बाद गुरुवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सैफई आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुलायम सिंह के भाई अभयराम भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मैनपुरी सपा प्रत्याशी बहू डिंपल को जिताने के लिए राजनीति बनाई गयी। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिवपाल ने साफ कर दिया कि डिंपल यादव हमारी बहू हैं। उनके लिए सभी को मेहनत करनी है। उनके लिए हम सभी को मिलकर लगना है।  इसके बाद शिवपाल यादव ने इस मुलाकात पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने...उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से। अखिलेश के बाद शिवपाल के बयान से संकेत निकाले जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के बीच चल रही खटास कम हुई है।  शिवपाल की नाराजगी दूर करने की कोशिश? मुलायम सिंह के निधन से खाली सीट मैनपुरी पर 5 दिसंबर को वोटिंग है। डिंपल के नामांकन के बाद से लगातार शिवपाल की नाराजगी की खबरें आ रहीं थीं। इस म...

Etawah News: मैनपुरी उपचुनाव में बहू डिंपल को हर हाल में जिताना है: शिवपाल यादव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में भी हलचल मची हुई है। सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देने के बाद हलचल और तेज हो गई है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे के मंथन के बाद सैफई में बहू डिंपल यादव को जिताने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ नेताजी की वजह से डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में जसवंतनगर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। करीब दो घंटे तक चले मंथन में शिवपाल ने सभी कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी। इसके बाद कहा कि शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कर दिया कि सभी लोगों को डिंपल यादव को जिताना है। हमें न तो अखिलेश को देखना है, न रामगोपाल को और न धर्मेंद्र और तेजू को। हमें सिर्फ नेताजी की वजह से डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कहा कि यह दिखा दो की प्रसपा के कार्यकर्ता और नेताओं में कितना...

Etawah News: विधायक शिवपाल यादव ने मॉडल तहसील का दौरा कर अफसरों की कार्यशैली परखी।

आशीष कुमार  इटावा/जसवन्तनगर: विधायक जसवतनगर और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को यहां तहसील में औचक रूप से आ धमके और आनन फानन में  तहसील,भूलेख,राजस्व,निबंधक और पुलिस क्षेत्राधिकारी दफ्तरों की कार्यशैली का  जायजा लिया। तहसील में आए ग्रामीणों से उनकी समस्याएं व शिकायतें जानी।पौन घंटे तक तहसील में रहे शिवपाल हालांकि संतुष्ट होकर निकले, मगर वह यहां को लेकर जिलाधिकारी तथा शासन को क्या अपनी रिपोर्ट भेजेंगे ?.इसके पत्ते  उन्होंने नहीं खोले। उपजिलाधिकारी रितुप्रिया के दफ्तर में  वह काफी देर बैठे। उन्होंने  अपने पास आईं कई  शिकायतें उन्हे सौंपायीं  और निलोई गांव की एक पैमायिस के मामले एसडीएम को निष्पक्ष टीम बनाकर मामला निस्तारण को कहा। एसडीएम से उनके क्षेत्र में जनशिकायतों को वरीयता और निष्पक्षता से निस्तारण को कहा।  तहसीलदार कक्ष में  पहले उन्हे कोई नही मिला। बाद में प्रभारी  तहसीलदार अवनीश कुमार आ गए और उनसे क्षेत्र के हाल चाल लेकर संतुष्ट हुए। रजिस्ट्रार ऑफिस देखने भी पंहुचे और प्रभारी सब रजिस्ट्रार ...

Etawah News: मुलायम परिवार ने सैफई में खेली फूलों की होली, एक मंच पर आकर दिया एकता का संदेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: सपा परिवार की होली दो वर्षों बाद एक बार फिर से गुलजार रही। सैफई महोत्सव के पंडाल के नीचे सपा का पूरा कुनबा दिखाई दिया। मुलायम जैसे ही मंच पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर पैर छुए और होली की शुभकामनाए दी। मंच पर मुलायम सिंह और अखिलेश फूलों की होली खेलते दिखे। वहीं चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मंच पर दिखाई दिए। राम गोपाल यादव ने जब मंच से फाग गाया तो लोग होली के रंग में झमू उठे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। शिवपाल पहले भी कर चुके थे कि होली में सभी मन-मुटाव को वह भुला चुके हैं। सपा परिवार में विघटन के बाद पहला मौका है जब सपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आए हैं। 40 साल से ज्यादा समय से सैफई की पारंपरिक होली मनाई जा रही है। जिसमें सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते है। पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से होली नहीं मनाई जा पा रही थी। लेकिन इस बार एक बार फिर से होली में वहीं रंग दिखाई दिए।  इस बीच जहां सपा का पूरा परिवार होली के रंग में दिखा वहीं सपा समर्थक भी जोश...