ब्यूरो संवाददाता इटावा: किसान सभा के नेतृत्व में सदर तहसील पर धरना देकर जिले में बेमौसम बरसात से धान बाजरा की फसलों की बर्बादी और अगौती बुबाई आलू ,सरसों, लहसुन का नष्ट होने, कच्चे मकान गिरने से व आकाशीय बिजली से कई बच्चों व लोगों की मौतें, आवास विहीन लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर ,चारों ओर जलभराव से डेंगू ,मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां आदि जैसी मांगो को उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम उप जिला अधिकारी सदर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बर्बाद फसलों एवं मृतक आश्रितों को मुआवजा, जल निकासी सफाई की उचित व्यवस्था ,आलू ,लहसन सरसों व सब्जियों के अच्छे बीज निशुल्क वितरण, बिजली सप्लाई दुरस्त कर, टूटी लाइनें, बिलो में धांधली, बिजली बिलों की माफी ,आवारा पशुओं से फसल उजाड़ से बचाव, लंम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं को टीकाकरण, जिला अस्पताल, पीएचसी ,सीएचसी ,उप केंद्रों पर उचित जांच और दवाइयां समुचित व्यवस्था आदि की मांग उठाई। सदर तहसील पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा जिला प्रशासन द्वारा ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें