Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रशासनिक महकमे

Etawah News: पाइप लाइन में लगी आग, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में आग लगते ही कुछ ही समय में अग्निश्मन विभाग और कंपनी की मेंटीनेंस टीम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच गईं। यह नजारा शुक्रवार को हैवरा कॉलेज के पीछे हुई मॉकड्रिल में देखने को मिला। हैवरा के चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के पीछे खाली पड़े मैदान में शुक्रवार को डीएम अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह के साथ मॉकड्रिल की गई। इसमें इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में आग लगने की सूचना मेंटीनेंस टीम, ‌अग्निश्मन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी गई। कुछ ही समय में सभी विभागों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। प्रशासन और पुलिस टीम के साथ अग्निमश्मन की टीम ने कंपनी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बेसुध लोगों को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल ले जाया गया। वहीं मैदान में लगी सूखी लकड़ी की आग पर भी कुछ ही मिनटों में अग्निश्मन विभाग की टीम ने काबू पा लिया। मेंटीनेंस टीम ने आग पर काबू पाया। डीएम अवनीश राय ने बताया जनपद में कई स्थानों से ऑयल की लाइनें निकली हुई हैं, जो जमीन के नीचे हैं। दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। इस डर को खत्म करने और विभागों ...