Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसएसपी आवास

Etawah News: एसएसपी आवास में सांप निकलने से मचा हड़कंप

ब्यूरो संवाददाता इटावा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास  में सांप निकलने से मचा हड़कंप। आवास में खड़ी पुलिस स्कोर्ट जीप में छुपा हुआ था साँप। पुलिस विभाग द्वारा पर्यावरण एवं जीव जंतुओं पर काम कर रही संस्था सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कान) सचिव एवं वन्य जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान को सूचना दी।  संजीव चौहान के साथ वन दरोगा ताबिश अहमद, अनिल चौहान, रविंद्र मिश्रा व शैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे गाड़ी के बोनट मे छुपे सांप को करीव एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ा।संजीव चौहान ने बताया कि यह रैट स्नेक है। जिसे लोग घोड़ापछाड़ भी कहते हैं इसकी लम्बाई लगभग 7 फिट होगी।  संस्था स्कॉन द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का ही असर है की लोग सूचना दे देते है पहले लोग जानकारी के अभाव में सांपों व अन्य जीवो को नुकसान पहुंचा देते थे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा अतुल कान्त शुक्ला के निर्देशन पर उसके प्राकृतिकवास में सकुशल छोड़ दिया गया।

Etawah News: महिलाएं अपने दुधमुहे बच्चों को लेकर न्याय मांगने पहुंची एसएसपी आवास

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झबरापुरा में दो पक्षो में हुई मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा विभिन्न सुसंगत धाराओं 323, 504, 506, 354, 452 के तहत आरोपी छेत्रपाल पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम झबरापुरा के विरुद्ध FIR दर्ज कर विभिन्न धाराओं में जेल भेजने की तैयारी कर ली गई थी तब पीड़ित महिलाये सुबह पुलिस की त्वरित कार्यवाही से संतुष्ठ भी दिखी।  लेकिन 17 मार्च की देर शाम होते जब आरोपी क्षेत्रपाल थाने से ही कार्यवाही के वापस अपने गाँव पहुँच गया तो महिलाओं ने एसएसपी जयप्रकाश सिंह से न्याय की गुहार लगाई और बच्चों को उनके आवास के बाहर  दरवाजे पर ही लेकर बैठ गई । उन्होंने कहा की हमारे साथ मारपीट करने वाले व हमारे कपड़े फाड़ देने वाले आरोपी छेत्रपाल ने यहाँ से वापस जाने के बाद हम सबको धमकी भी दी है कि, अगर गांव में दोबारा दिखे तो फिर से तुम सबको ऐसे ही मारेंगे और ऐसे ही फिर से छूट भी जाएंगे।  योगी सरकार में भी हमारे साथ न्याय नही हुआ साहब ।  इस बात से पीड़ित पक्ष की महिलाएं बेहद डरी व ...