ब्यूरो संवाददाता इटावा/ जसवन्तनगर: विकासखंड क्षेत्र के जारीखेड़ा गांव से गुजरने वाला मुख्य मार्ग, जो गांव के बीचोंबीच से गुजरता है, उसके किनारे जल निकासी के लिए कोई नाला न होने के चलते भीषण जलभराव की वहां स्थिति है। यह समस्या लोगों के नाक में दम बनी हुई है। ग्राम वासियों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग निरंतर की जा रही है लेकिन समाधान नहीं किया गया है। गांव के ग्रामीण सूरज पाल, शोभा राम, अशोक कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, धनी राम, सुघर सिंह, वीर पाल सिंह, ब्रजेश कुमार आदि का कहना है कि गांव के बीच हो रहा जलभराव बड़ी समस्या है। सड़क के किनारे नाला नहीं होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी मार्ग पर इकट्ठा हो रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन क्षेत्र के सेकड़ो लोग जलभराव में से होकर गुजरते हैं। दुपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के समीप ही एक नदी है ,अगर वहां तक नाला बनवा दिया जाए, तो इस समस्या का समाधान काफी कुछ हो सकता है। मगर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने पर यह बहाना बना दिया जाता है कि ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें