Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास

Etawah News: राजकीय अनुसूचित छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए आवेदन किए जाने है। जिसके लिया प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। प्रवेश के इच्छुक छात्र नियमित रूप से महा विद्यालय, विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो तथा समाज कल्याण विभाग तथा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखता हो। दिव्यांग कोटे से सम्बन्धित छात्रों, उच्च कक्षा में अध्ययनरत् छात्रों, विद्यालय से स्थायी निवास से अधिक दूरी जैसे बिन्दुओं को वरीयता दी जायेगी।  छात्रावास में उपलब्ध सीटों का 70 प्रतिशत अनुसूचति जाति, जनजाति तथा 30 प्रतिशत पिछड़े, सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होगा। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सदर, आगरा रोड, सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी भरथना एवं गंगापुरा बसरेहर इटावा में प्रवेश होने हैं।