Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा जिलाधिकारी

Etawah News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई DM से मिला

ब्यूरो संवाददाता इटावा/चकरनगर : उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की चकरनगर इकाई के अध्यक्ष छोटू यादव के नेतृत्व में चकरनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधि मंडल आज तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय से मिला तथा उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल नें डीएम को अवगत कराया कि चकरनगर इस बीहड़ी क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, यहां करीब सात आठ हजार की आबादी है, हजारों लोग ग्रामीण अंचलो से प्रतिदिन यहां बाजार करनें आते हैं, यहां नाले की सफाई न होनें से मच्छरों का प्रकोप काफी बड़ गया है, साथ ही कूड़े के ढेर चारों तरफ पड़े रहते हैं, सफाई व्यवस्था न होनें से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे आम जनमानस को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, शाम के समय दुकानों पर बैठना मुश्किल हो जाता है, व्यापार मंडल ने कस्बे सफाई व्यवस्था कराये जाने की मांग। डीएम ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन दिया कि अबिलम्ब संम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया जायेगा कि कस्बे के नाले की सफाई एंव सफाई व्यवस्था ठीक की जाए तथा दवाई का छिडकाव किया जाये। इस अवसर पर महामंत्री आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष ल...

Etawah News: संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें आयीं, मौके पर निस्तारण नही

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल मिलाकर फरियादियों के 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 3:00 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील जसवन्तनगर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये, साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।  उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये, ...

Etawah News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां परखने पहुंचे इटावा जिलाधिकारी

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर : माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं मद्देनजर जिलाअधिकारी अवनीश राय मंगलवार को व्यवस्थाओं को चैक करने जसवंत नगर इलाके पहुंचे। उन्होंने तीन इंटर कॉलेजों राजकीय बालिका इंटर कालेज, हिंदू विद्यालय इंटर कालेज और बी एस टी बलरई सेंटरों पर नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने की व्यवस्थाओं को चैक करते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, लाइट, सीसी कैमरो तथा बोर्ड के प्रश्नपत्रों व प्रपत्रों के रखरखाव को चैक किया। सबसे पहले कलेक्टर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां परीक्षा देने के लिए व्यवस्थाओ के साथ ही कक्षों में लगे सीसी टीवी कैमरों की दुरुस्तगी और उन्हे ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। एग्जाम सेंटरों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराने वाले हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जब पहुंचे तो वहां प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव से पेपर्स रखने की व्यवस्था जान बेहद संतुष्ट हुए। सी सी टी वी कैमरे भी उन्हे मानक अनुसार कक्षों में लगे मिले। उन्हे बताया गया कि हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज केंद्र पर पिछले वर्षों में आई...

Etawah News: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को DM - SSP ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

ब्यूरो संवाददाता इटावा : गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता के लिए रैली का आयोजन उपसंभागीय परिवहन विभाग ने कराया। जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर की ओर रवाना किया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने की भी शपथ ली। रोडवेज बस स्टैंड के आरएम के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ड्राइवर और यात्रियों को भी शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा का कार्यक्रम 5 जनवरी से 4 फरवरी तक पूरे 1 माह चलाया जाएगा। जिलाधिकारी अवनीश ने बताया कि शासन के निर्देश पर 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर आज जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई गई है और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि आए दिन सड़कों पर होने वाले हादसो में कमी लाई जा सके और मृत्यु दर और घायलों की संख्या कम हो सके। इस उद्देश को लेकर पूरे माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रैली आयोजन में एआरटीओ बृजेश कुमार यादव, रोडवेज रीजनल मैनेजर बीपी अग्रवाल, आर आई विवेक ख...

Etawah News: डीएम ने किया कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरोई 1-8 कम्पोजिट भरथना इटावा का जिलाधिकारी अवनीश राय ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया। बच्चों से व्याकरण व सामान्य ज्ञान से संबधित प्रश्न पूछे। बच्चों के सही उत्तर देने पर संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। साथ ही एमडीएम में दिए जाने वाले भोजन की जांच की। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दिए जाने का निर्देश है। जिसका अनुपालन किया जाए , अगर इसमें किसी तरह की कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को कक्षा में पढ़ाते हुए देश की आजादी में किन महापुरूषों का योगदान रहा आदि प्रश्न पूछे। जिसके जवाब बच्चों ने सही सही बताये तो जिलाधिकारी ने संतोष जाहिर किया। महापुरुषों के जवाब में चंद्रशेखर आजाद , सुभाष चंद्र बोस आदि नाम बताए। जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं की जांच की। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी भरथना , व विद्यालय स्टाफ आदि उपस्थित मिले।