Etawah News: दबंग पूर्व प्रधान ने तिलहन की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोता, पीड़ित किसान ने दिया शिकायती पत्र
ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जसवंत नगर व्यापारी राजबहादुर निवासी ग्राम टकपुरा सराय जलाल जसवंतनगर ने एक प्रार्थना पत्र कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी को दिया। पीड़ित व्यापारी राजबहादुर ने कहां उनकी निजी संक्रमणीय भूमि गाटा संख्या 123 के गाटा संख्या 410 रकवा 2140 है, गाटा संख्या 411 रकबा 35 50 पर हमारी हरि तिलहन की फसल को दबंगों ने ट्रैक्टर द्वारा जुतवा कर बिस्मार करा दी जिसको लेकर आज पीड़ित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कचहरी पहुंचकर जिलाधिकारी से मिला और शिकायत करते हुए दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाने की मांग की। वही व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा पीड़ित व्यापारी को न्याय मिलना चाहिए उसकी निजी जमीन पर खड़ी हरी फसल को काटकर गलत किया गया है इसका न्याय मिलना अति आवश्यक है। प्रशासन से व्यापार मंडल ने पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाया जाने और दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजने की मांग की। इस अवसर पर अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्...